छत्तीसगढ़

नदी पार करते वक्त तेज धारा में बहे युवक की मौत….

 

Advertisement

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। कोयलाइबेड़ा से पानीडोबीर जाने वाले चेक डेम में नदी पार करने की कोशिश कर रहा युवक तेज धारा में बह गया।

Advertisement

 

जानकारी के अनुसार, रातभर हुई भारी बारिश से चेक डेम के ऊपर से पानी तेज़ी से बह रहा था। इसके बावजूद 35 वर्षीय सगनू आंचला, निवासी मरकानार ने नदी पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा में बहकर डूब गया।

 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था, और नदी पार करने का उसका वीडियो भी सामने आया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button