बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौके पर मौत

Advertisement

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा के निपनिया इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सखी चंद डहरिया के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के दौना गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, सखी चंद किसी काम से बिल्हा आ रहे थे, तभी हाईवे क्रमांक CG 10BQ 6345 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मृतक के सिर को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्हा से बिल्हा मोड़ के बीच महज तीन किलोमीटर की दूरी पर आए दिन भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इस मार्ग पर डोलोमाइट परिवहन के चलते बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ लापरवाही और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button