छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार : CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से हुए रवाना, जनता से होंगे रूबरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से रवाना हो चुके हैं और आज का पूरा दिन वे बस्तर की जनता के नाम करेंगे।
मुख्यमंत्री सुकमा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों में सुशासन तिहार मनाएंगे। सूत्रों के अनुसार, वे सुकमा के जगरगुंडा में औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।
इसके अलावा जगदलपुर के चंदेला ब्लॉक में आयोजित समाधान शिविर में भी मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है, जहाँ वे जनता की समस्याएं सीधे सुनेंगे और त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।




