पारिवारिक विवाद के बाद नवदंपति ने की आत्महत्या

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंगराजपारा (बसौड़ मोहल्ला) में रहने वाले एक युवा जोड़े ने आपसी विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतकों की पहचान प्रकाश यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पत्नी ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी। वह पति पर अलग रहने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
फिर इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों घर से निकल गए। बाद में पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास एक पेड़ पर दोनों के शव फांसी पर लटके पाए गए।
सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है कि क्या यह पूरी तरह आपसी विवाद का मामला है या इसके पीछे अन्य कारण भी थे।




