बिलासपुर

रेलवे के नए नियम लागू: टिकट कैंसिलेशन, अपग्रेड और बोर्डिंग में बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुविधा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है अब सफर से पहले आपको नए नियमों का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज से भारतीय रेलवे ने यात्रा से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव कर दिया है इन बदलावों में टिकट कैंसिलेशन रिफंड श्रेणी अपग्रेड और बोर्डिंग स्टेशन बदलने जैसे नियम शामिल हैं हालांकि इससे सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन शुरुआती दौर में यात्रियों को थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।

Advertisement

रेलवे समय समय पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में अब यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है।
अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक यात्री अपनी सीट की श्रेणी अपग्रेड कर सकेंगे साथ ही बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी दी गई है। यानी अगर कोई यात्री अपने निर्धारित स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाता है तो वह दूसरे सुविधाजनक स्टेशन से उसी कन्फर्म टिकट पर यात्रा कर सकेगा। टिकट कैंसिलेशन के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है अब टिकट रद्द करने की समय सीमा बढ़ाकर 72 घंटे 24 घंटे और 8 घंटे कर दी गई है जो पहले 48 12 और 4 घंटे थी। इसके साथ ही आरक्षण चार्ट अब ट्रेन के प्रस्थान से 9 से 18 घंटे पहले तैयार किया जाएगा जो पहले सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था।

Advertisement

काउंटर टिकट को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है अब देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से काउंटर टिकट रद्द कराया जा सकेगा पहले यह सुविधा सिर्फ उसी स्टेशन पर थी जहां से यात्रा शुरू होनी थी। ई टिकट के मामले में भी प्रक्रिया आसान कर दी गई है अब टिकट कैंसिलेशन के लिए TDR भरना जरूरी नहीं होगा और रिफंड अपने आप खाते में आ जाएगा। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि इन बदलावों के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।वहीं टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए नई तकनीक लागू की गई है जिसमें फर्जी सॉफ्टवेयर की पहचान और आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन शामिल है।

 

रेलवे के इन नए नियमों से जहां यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी वहीं शुरुआत में नई व्यवस्था को समझने में थोड़ी दिक्कत भी आ सकती है ऐसे में सफर से पहले इन नियमों की जानकारी लेना जरूरी हो गया है।

Related Articles

Back to top button