छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, एक हफ्ते में हुई पांचवी घटना….

Advertisement


बीजापुर जिले में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नक्सलियों ने एक बार फिर भाजपा नेता मंडोराम की हत्या कर दी है। यह घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव की है, जहां बीती रात नक्सलियों ने घर में घुसकर मंडोराम को मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

नक्सलियों ने भाजपा के लिए काम करने और पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। घटनास्थल से बरामद किए गए पर्चे में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी है।

बीजापुर में पिछले एक सप्ताह में यह नक्सलियों की पांचवीं हत्या है। इससे पहले भैरमगढ़ और कडेर में दो पूर्व सरपंचों, बासागुड़ा में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और मद्देड़ के लोडेड़ में एक अन्य महिला को मुखबिरी के शक में जान से मार दिया गया।

Related Articles

Back to top button