बिलासपुर

BREAKING : मुंगेली नाका के पास सड़क दुर्घटना: स्कूटी सवार महिला और युवती घायल….

Advertisement

बिलासपुर – मुंगेली नाका के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक महिला और युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान सकरी निवासी दीपांजलि साहू और वसुंधरा नगर निवासी ममता साहू के रूप में हुई है।

Advertisement
oplus_0

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार मुंगेली नाका रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। कार की टक्कर पहले एक ई-रिक्शा से हुई, जिससे उसका टायर फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिलाओं से टकरा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में यातायात सुचारू कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button