देश
नागपुर हिंसा मामले में मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो 21 मार्च तक पुलिस की हिरासत में है. फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का शहर अध्यक्ष है.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के सामने नागपुर से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है. दोनों ही चुनावों में उसकी जमानत जप्त हुई थी.
पुलिस की एफआईआर में फहीम का नाम आरोपियों की सूची में अन्य लोगों के नाम के अंतर्गत ही है. आरोप है कि उसने शुरुआत में पुलिस स्टेशन में पहुंचकर बजरंग दल के खिलाफ शिकायत की थी और लोगों को भड़काया था.




