देश

गुजरात से नड्डा राज्यसभा उम्मीदवार तो महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस नेता को मिला ‘गिफ्ट..

Advertisement

नई दिल्ली। राज्यसभा के आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने आज (14 फरवरी) गुजरात से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। जेपी नड्डा के अलावा, गोविंदभाई पटेल, जशवंत सिंह सलामसिंह परामर को उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement

वहीं,महाराष्ट्र से तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। मेधा कुलकर्णी और  अजीत गोपचड़े को उम्मीदवार बनाया गया है।

जेपी नड्डा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं लेकिन भाजपा के पास कांग्रेस शासित राज्य से एकमात्र सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।

केंद्रीय मंत्री और निवर्तमान राज्यसभा सदस्य मनसुख मंडाविया और परषोत्तम रूपाला, दोनों गुजरात से और महाराष्ट्र से नारायण राणे को राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। उम्मीद है कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा। एमपी से इन नेताओं को मिली टिकट

इससे पहले पार्टी ने आज मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का फैसला किया है।

इसके अलावा, ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्यसभा भेजने की तैयारी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button