देश

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख के पार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू है। इस खास मौके पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 2 मई को खोले गए थे। इसके बाद से यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

Advertisement

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम समुद्रतल से 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और यह यात्रा सबसे कठिन मानी जाती है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ही 31,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के इस पवित्र धाम में दर्शन किए। वहीं, यात्रा के चार दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 1,05,879 तक पहुंच गया। सोमवार को 26,180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button