देश
लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से निकाला

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है। तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। हाल ही में तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर उनके फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई थी।
इस तस्वीर में वह एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ ही लिखा गया था कि दोनों 12 साल से रिलेशन में हैं। हालांकि, कुछ समय बाद तेज प्रताप ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ है और उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
उन्होंने फोटो को भी फेक करार दिया था और कहा था कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।




