छत्तीसगढ़

आज से नौतपा…छत्तीसगढ़ में 48 घंटे लू जैसे हालात नही..

Advertisement

आज से नौतपा शुरू हो गया है। 25 मई से 2 जून तक 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे हीट वेव जैसी स्थिति नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

Advertisement

प्रदेश में समुद्र की ओर से बड़ी मात्रा में नमी आने कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान औसत से 1 से 4 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43.3 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज हुआ।

Advertisement

मौसम विज्ञानी डॉ गायत्री वाणी कांचि ने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश से साउथ इंडिया के तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी रही। विंड डिसकंटीन्यूटी की वजह से मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की स्थिति बनी रही। इस साल विंड डिसकंटीन्यूटी सेंट्रल इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक डेवलप होती रही। यही वजह है कि इस सीजन छत्तीसगढ़ में हीट वेव जैसे हालात नहीं बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button