छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटे के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

Advertisement

 

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग रायपुर केन्द्र के अनुसार, मानसून द्रोणिका इस समय माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो करीब 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

 

प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में भी कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। तमनार में 9 सेंटीमीटर, छाल और घरघोड़ा में 6 सेमी, जबकि रायगढ़, सक्ती और खरसिया में 5 सेमी बारिश हुई।

 

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

Related Articles

Back to top button