छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी भाषा के समर्थन में पदयात्रा, स्कूली शिक्षा में शामिल करने की मांग….

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी भाषा को शैक्षणिक स्तर पर मान्यता दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा MA छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के नेतृत्व में आयोजित की गई, जो श्री राम मंदिर से शुरू होकर रायपुर प्रेस क्लब तक पहुंची।
पदयात्रा के माध्यम से स्कूली शिक्षा में छत्तीसगढ़ी भाषा को अनिवार्य करने और नई शिक्षा नीति के तहत छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम निर्माण की मांग की गई। छात्र संगठन ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा से बच्चों की बुनियादी समझ मजबूत होगी और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी बल मिलेगा।




