छत्तीसगढ़
नक्सलियों को बड़ा झटका, संगठन ने 7 नेताओं की मौत की पुष्टि की

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी संगठन की पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर अपने 7 बड़े नेताओं के मारे जाने की पुष्टि की है।
संगठन के सचिव मोहन द्वारा जारी प्रेस नोट में सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर सहित कुल 7 नक्सलियों की मौत की बात स्वीकार की गई है।
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में 5 से 7 जून के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ों में ये कार्रवाई हुई।




