बिलासपुर
नशा करने से मना करने पर नाबालिगों ने की, युवक की बेरहमी से पिटाई….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में नशा करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। नाबालिग लड़कों ने मिलकर उस पर लाठी, पत्थर और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। अमन विहार चड्डा बाड़ी मंगला निवासी शुभम शर्मा के रिश्तेदार प्रशांत त्रिवेदी पर कुछ नाबालिगों ने तब हमला किया, जब उसने घर के सामने नशा करने से मना किया।
आरोपी उसे मरा समझकर बीच सड़क पर छोड़कर भाग गए। डायल 112 की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।प्रशांत त्रिवेदी शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। परिजनों की सूचना पर शुभम शर्मा ने भतीजे श्रेयांश के साथ मिलकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।




