बिलासपुर

पानी बिजली के लिए कांग्रेस बनी जनता की आवाज, निगम मे हल्ला बोल….मटके फोड़े, पंखा लहराया

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – पिछले सालो के मुकाबले इन गर्मियों मे जल संकट ज्यादा है. कई घंटे बिजली बंद रहती है. संकट से हलाकान जनता की आवाज बनकर कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया. निगम कार्यालय का घेराव कर उसने भाजपा पर विफलता का ठीकरा फोड़ा. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है की व्यवस्था पटरी पर नही लौटती है तो वे ज्यादा उग्र होकर लौटेंगे.

Advertisement

चिलचिलाती धूप मे कांग्रेसी शोर करते नेहरू चौक के पास निगम कार्यालय विकास भवन पहुंचे. तय घेराव कार्यक्रम के तहत उनके हाथो मे मिट्टी के घड़े और सीलिंग फैन था. सौ से अधिक संख्या मे पहुंचकर परिसर मे पसर गए. जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनता की आवाज बनकर पार्टी के अनुशंगिक संगठनों के पदाधिकारी पार्षद दल विधायक पूर्व विधायक पूर्व महापौर, महिला और युवक कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने निगम सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. जनता को उसके मूलभूत जरूरतों पानी बिजली की आपूर्ति करने मे भाजपा सरकार को विफल करार दिया. कांग्रेस ने दावा किया है की ज़ब से निगम मे भाजपा की सरकार आयी है शहरवासी संकट से घिरे है.

Advertisement

मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया ने कहा पुरे प्रदेश मे पानी के लिए हाहाकार मचा है. भाजपा के राज मे सभी लोग परेशान है उन्हें जल संकट का सामना करना पड़ता है, अघोषित बिजली कटौती और घंटो बिजली गुल रहना आम हो गया है.

कांग्रेस नेत्रियों ने पानी नही है तो सूखे घड़े किस काम के कहकर एक एक कर इसे जमीन पर पटक दिया. कांग्रेस नेताओं ने हाथो मे पंखा लहरा कर बिजली आपूर्ति मे विफलता का प्रदर्शन किया. नगर निगम मे विपक्ष के नेता भरत यादव ने आरोप लगाया है की जनता के प्रति यह सरकार जरा भी जवाबदेह नही है. लोग पानी के लिए भटक रहे है शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डो मे जल और बिजली संकट बना हुआ है. भीषण गर्मी मे राहत का उपाय करना तो दूर महापौर और भाजपा के पार्षदो ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है.

इस दौरान नियंत्रण के लिए महिला पुरुष पुलिस कर्मी निगम कार्यालय के चैनल गेट के सामने तैनात देखे गए. करीब आधा घंटा विपक्ष ने यहाँ प्रदर्शन किया और कहा व्यवस्था पटरी पर नही लौटी तो वे ज्यादा उग्र होकर लौटेंगे.

Related Articles

Back to top button