भारी बारिश से मिडिल स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर जलमग्न

(हिमांशु लाल) : लोरमी / क्षेत्र में सोमवार को हुई भारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, क्षेत्र के नदी नाले उफान पर चले गए, बारिश के चलते नगर के कई मोहल्ले में जल भराव की स्थिति निर्मित हुई, बारिश से सबसे ज्यादा शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुआ, स्कूल तो खुला लेकिन बच्चे ही नहीं पहुंचे, इस भारी बारिश में नगर के पुराना बस स्टैंड के पीछे संचालित मिडिल स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया, बारिश बंद होने के बाद भी स्कूल परिसर में पानी भरा रहा.
दरअसल मिडिल स्कूल और आँगनबाड़ी एक ही परिसर में संचालित है, यहां का परिसर बाउंड्री वॉल से पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन जल निकासी का साधन नहीं है सड़क से नीचे होने के कारण परिसर में बारिश का पानी भर जाता है जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होता है, इस समस्या को दूर करने के लिए स्कूल परिसर का समतलीकरण बहुत ही जरूरी है,



