Uncategorized

प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, शक बनी वजह….

Advertisement

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के साथ घूमते देखकर कर गुस्साए एक शादीशुदा युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
आरोपित गांव की युवती को भगाकर किराए के मकान में रखा था। उसे दूसरे लड़के के साथ देखकर वह आग बबूला हो गया और हत्या कर दी। तखतपुर क्षेत्र के टिकरीपारा में रहने वाले नरेंद्र सोनकर का लता सोनकर के साथ अफेयर था।

Advertisement

आरोपित अपने गांव से प्रेमिका को भगाकर तखतपुर ले आया। यहां पर वह शीतला मंदिर के पास किराए का मकान लेकर लता को रखा था। बताया जाता है कि लता को नरेंद्र ने दूसरे लड़के के साथ घुमते देख लिया था। उसने घर आकर लता से इस संबंध में पूछताछ की। तब लता गोलमोल जवाब दे रही थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।विवाद के दौरान नरेंद्र ने लता की गला दबाकर हत्या कर दी। मकान मालिक गुल्लू ठाकुर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button