छत्तीसगढ़
माओवादियों ने शांति वार्ता के लिए 6 महीने का युद्धविराम घोषित किया

तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है। शांति वार्ता को लेकर माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति ने 6 महीने के युद्धविराम की घोषणा की है।राज्य समिति के प्रवक्ता जगन ने एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।
तेलंगाना सरकार ने भी शांति वार्ता को लेकर सहमति जताई है। प्रेस नोट में कहा गया है कि यह प्रयास राज्य और देश में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने की दिशा में एक पहल है। माओवादियों ने उम्मीद जताई है कि इस युद्धविराम का सकारात्मक असर पड़ेगा और शांतिवार्ता को आगे बढ़ाया जा सकेगा।




