जशपुर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


जशपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 लाख रुपये का 1 क्विंटल गांजा जब्त किया है। तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तपकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही एक मारुति स्विफ्ट कार में गांजा तस्करी हो रही है। सूचना पर पुलिस ने तपकरा-घुमरा-बनडेगा मार्ग पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी में कार से कुल 46 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन 1 क्विंटल है। इस तस्करी में शामिल आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उनके नाम सूरज गौतम (19 वर्ष) और शिवम गुप्ता (23 वर्ष) हैं।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)ii(ग) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की गई कार और आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

इस कार्रवाई में थाना तपकरा और फरसाबहार की संयुक्त पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button