देश

इटरनल (Zomato) में बड़ा नेतृत्व बदलाव, दीपिंदर गोयल ग्रुप CEO पद छोड़ेंगे

इटरनल, जो कि Zomato की पैरेंट कंपनी है, में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला है। कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने अपने पद से हटने का फैसला लिया है। उन्होंने शेयरधारकों को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि वे 1 फरवरी 2026 से ग्रुप CEO की भूमिका से अलग हो जाएंगे।

Advertisement

हालांकि दीपिंदर गोयल कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद वे वाइस चेयरमैन के तौर पर इटरनल से जुड़े रहेंगे। उनकी जगह अब अलबिंदर ढिंसा को इटरनल का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया जाएगा।

Advertisement

कंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि मैनेजमेंट को और मजबूत किया जा सके और भविष्य की योजनाओं पर बेहतर फोकस किया जा सके। नेतृत्व में यह बदलाव कंपनी की दीर्घकालिक ग्रोथ रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button