गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा – जिले के गौरेला के गोरखपुर रेलवे फाटक पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर निवासी दुर्गेश यादव पैदल रेलवे फाटक पार कर रहा था, तभी पेंड्रारोड़ स्टेशन की ओर से आ रही बिलासपुर-शहडोल लोकल मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में दुर्गेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के चलते मेमू लोकल ट्रेन लगभग 20-25 मिनट तक रुकी रही। रेलवे की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
जीआरपी पेंड्रारोड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश यादव अपने घर से गौरेला की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।




