छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण की पहल, साइकिल चलाकर मंत्रालय पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील को समर्थन देते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू आज नई दिल्ली में अपने निवास से संकल्प भवन स्थित कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे। मंत्री की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू आज अपने निवास से संकल्प भवन स्थित कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए। मंत्री ने कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल और अन्य पर्यावरण हितैषी साधनों का उपयोग प्रदूषण कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छ व हरित भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। तोखन साहू की इस पहल को सतत परिवहन और जनजागरूकता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button