छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संगम की ओर रवाना….

प्रयागराज में श्रद्धा और आस्था के महापर्व के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी सम्मानित अतिथि प्रयागराज एयरपोर्ट से संगम की ओर रवाना हो गए हैं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी साथ नजर आए।
सभी मेहमान 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से प्रयाग संगम त्रिवेणी पहुंच रहे हैं। यहां अरेल घाट पर मुख्यमंत्री समेत सभी गणमान्य त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस पावन अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी संगम में स्नान के लिए उमड़े हैं।




