जशपुर

पिकनिक के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत, पुलिस ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

जशपुर जिले में पिकनिक मनाने गए एक 25 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद जशपुर पुलिस ने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisement

जशपुर जिले के किनकेल घाट के पास देशदेखा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए गौरव खलखो अपने साथियों के साथ बारिश थमने के बाद खुले मैदान में फोटो खिंचवा रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल जशपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

लगातार हो रही बारिश और बढ़ते वज्रपात के मामलों को देखते हुए जशपुर के डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खुले मैदान, पहाड़ी, जंगल और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। साथ ही बिजली के खंभों, हाईटेंशन लाइनों, मोबाइल टावरों और जलाशयों से दूर रहें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।पुलिस का कहना है कि बारिश और वज्रपात के दौरान थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button