छत्तीसगढ़

सड़क पर कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में मारपीट….15 घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में सड़क पर कब्जे का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सेमरताल गांव में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लाठी-डंडे और हाथापाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सेमरताल गांव में सड़क और रास्ते पर कब्जे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात एक पक्ष द्वारा बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर दूसरे पक्ष के घर के सामने गाली-गलौज करने का आरोप है। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

Advertisement

मारपीट में एक पक्ष के तीन महिलाओं सहित नौ लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के छह लोग भी चोटिल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस पक्ष ने की और हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button