रायपुर

दोना-पत्तल मशीन के नाम पर लाखों की ठगी….’छोटा भीम’ कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में दोना-पत्तल और नोटबुक बनाने की मशीन के नाम पर कथित लाखों रुपये की ठगी के मामले में डीडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटा भीम कंपनी के डायरेक्टर शैलेन्द्र रजक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कंपनी ने व्यवसाय शुरू कराने और हर महीने 60 से 70 हजार रुपये कमाई का झांसा देकर कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपये वसूले।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार और ओडिशा सहित कई राज्यों के पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि कंपनी ने मशीन, कच्चा माल और बाय-बैक की सुविधा देने का वादा किया, लेकिन भुगतान के बाद न तो समय पर मशीन दी गई और न ही किए गए वादे पूरे किए गए। बिलासपुर निवासी शशि चौबे और ओडिशा के सुरेश कुमार समेत कई पीड़ितों ने लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

 

पीड़ितों की शिकायत पर डीडी नगर थाना में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेन्द्र रजक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। बैंक लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है। वहीं पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button