बिलासपुर

राइस मिल में दीवार गिरने से मजदूर की मौत…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के खपरी गांव स्थित राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां काम के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश केवट, उम्र 35 साल, निवासी खपरी के रूप में हुई है, जो गांव के ही सिवायम राइस मिल में मजदूरी का काम करता था।

Advertisement

रोज की तरह वह मिल में अपना काम कर रहा था, तभी अचानक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि राइस मिल में धान से भरे एक बड़े लोहे के बॉक्सनुमा पात्र की एक साइड की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान पास में काम कर रहे राकेश केवट उसकी चपेट में आ गए और धान के साथ दब गए।
घटना होते ही मिल में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और धान हटाकर किसी तरह राकेश को बाहर निकाला।

Advertisement

गंभीर हालत में उसे तुरंत सीएससी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच के साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं प्रबंधन की लापरवाही तो इस मौत की वजह नहीं बनी।

 

 

Related Articles

Back to top button