देश

राममय माहौल के बीच केजरीवाल का बड़ा दाव दिल्ली में सुंदरकांड पर बड़ा ऐलान..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बने राममय माहौल के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘हनुमान भक्ति’ पर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी दिल्ली में हर महीने पहले मंगलवार को 2600 जगहों पर सुंदरकांड का आयोजन करेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को यह ऐलान किया।

Advertisement
Advertisement

भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक नया संगठन बनाया है, जिसके तहत सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 जनवरी को सभी विधानसभा में सुंदरकांड के आयोजन के साथ होगी। उन्होंने कहा, ‘पार्टी के विधायक और नेता अपने स्तर पर सुंदरकांड का आयोजन करते थे।

Advertisement

अब पार्टी ने इसके लिए नया संगठन बनाया है। एक व्यवस्थित तरीके से सुंदरकांड का कार्यक्रम चलाया जाएगा। कल 16 जनवरी को सभी विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी का संगठन विधायक, पार्षद और संगठन पदाधिकारियों के साथ भव्य आयोजन किया जाएगा। मैं दिल्ली के लोगों को आमंत्रित करना चाहूंगा कि वे बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लें।’

Advertisement

भारद्वाज ने कहा कि कई विधायक अपने कार्यालय या मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन करते थे। लेकिन अब अब हर महीने पहले मंगलवार को विधानसभा स्तर पर, फिर वार्ड स्तर पर फिर मंडल स्तर पर आयोजित होगा। हर मंडल में कार्यक्रम होगा तो करीब 2600 से अधिक जगहों पर हर महीने आयोजन किया जाएगा।’

भारद्वाज ने कहा कि प्रकोष्ठ का नाम नहीं रखा गया है। आम आदमी पार्टी का संगठन ही अलग अलग मंडलों में आयोजन करेगा, कहीं सुंदरकांड और कहीं हनुमान चालीसा होगा। कल सभी जगहों पर सुंदरकांड होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निरंतर चलता रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button