खेल
IPL 2025 : RCB ने धमाकेदार अंदाज में फाइनल में मारी एंट्री

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का हर दांव सही गया।
इस मैच में उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल किया। इसके बाद आरसीबी के बॉलर्स के आगे पंजाब के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 101 रनों पर सिमट गई। आरसीबी ने इस टारगेट को आसानी से 10 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।




