खेल

मौसम अलर्ट : कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना…..

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग में बारिश हो सकती है. तो वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

Advertisement

आईएमडी ने नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोण्डागांव, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जशपुर, सरगुजा, कोरिया, रायपुर और बलौदाबाजार में बारिश का अलर्ट है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार बने रहेंगे.

Advertisement

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है. इसकी असर की वजह से प्रदश में मौसम बदल सकता है. गरज चमक वाले बाद प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं. इसके साथ नमी भी आ रही है. इस वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

Related Articles

Back to top button