छत्तीसगढ़
झीरम कांड और DRG जवानों पर हुए हमले में शामिल, दरभा डिवीजन इंचार्ज मुठभेड़ में हुआ ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 29 मार्च 2025 को थाना केरलापाल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं।
मारे गए नक्सलियों में दरभा डिवीजन इंचार्ज और 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा भी शामिल है। वह झीरम घाटी हत्याकांड और 2023 में अरणपुर में DRG जवानों पर हमले जैसी बड़ी वारदातों में शामिल था।
सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नक्सली संगठन को गंभीर झटका लगा है।




