छत्तीसगढ़बिलासपुर

गैर-शिक्षकीय कार्यों में लगे शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश..

 

Advertisement

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में गैर-शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी किए हैं। आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को उनके मूल शिक्षण कार्यों पर लौटाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Advertisement

कलेक्टर के निर्देश के बाद अतिरिक्त कलेक्टर ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगाई गई थी। इसके अलावा, कई शिक्षकों को अन्य गैर-शिक्षकीय कार्यों में भी संलग्न कर दिया गया था, जिससे स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

अब, बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button