छत्तीसगढ़
ईडी का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ हुई एफआईआर

(रायपुर ब्यूरो) : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम का रास्ता रोकने और हंगामा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में सन्नी अग्रवाल समेत करीब 25 अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
ये मामला कल का है जब ईडी की टीम जांच पूरी कर लौट रही थी, तभी कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, कार रोकने की कोशिश की गई और पत्थर भी फेंके गए।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




