राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 11 मार्च का राशिफल…

मेष राशि- कलह से बचें। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम, संतान का साथ होगा और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम, संतान का भी भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। लेकिन व्यापार सही चलेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

मिथुन राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- हर कार्यों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएंगे। ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। प्रेम, संतान, व्यापार भी अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्र तिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम लेकिन नौकरी चाकरी फिर भी अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक कर रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार सही है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button