बिलासपुर

बाईक चोर सहित खरीदार गिरफ्तार….

(आशीष मौर्य के साथ जय साहू) : बिलासपुर – तारबाहर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने मे सफलता हासिल कि है.मामले में दो चोर और चार खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों ने तारबाहर, कोरबा, भाटापारा से गाड़िया चोरिया की थी.दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानो मे मामले दर्ज है.

Advertisement

पकड़े गए आरोपी शातिर चोर है, जो पलक झपकते ही बाइक चोरी करते है. मामले मे तारबाहर पुलिस ने दो चोर और चार ख़रीदारों से 7 बाइक जप्त की है. पकडे गए आरोपी पवन यादव और संदीप यादव ने राजीव प्लाजा, लिंक रोड, कोरबा, भाटापारा, मुंगेली से बाइक चोरी की थी, मामले मे पुलिस ने चार खरीददार संतोष चौहान,साधु राम पटेल, कृष्ण सूर्यवंशी और शिव शंकर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस को चकमा देने आरोपियों ने बाइक से नंबर प्लेट निकलवा दिया था.

Advertisement

तारबाहर पुलिस आरोपियों के गिरेबा तक CCTV फुटेज के मदद से पहुंची. बहरहाल तारबाहर पुलिस ने सभी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाही की है. वही जिन अन्य थाना क्षेत्रो के वाहन मिले है उनसे पत्राचार किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button