खेल

भारत का 91 साल के इतिहास में अपने घर में न्यूनतम स्कोर….46 रन पर सिमटी टीम

बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई है। कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके।

Advertisement

इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। भारत 1933 से अपने देश में टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है और 91 साल में यह टीम इंडिया का न्यूनतम स्कोर है। भारत अपने घर में पहली बार 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है। 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन नहीं बना सके। 46 रन एशिया में भी किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। भारत ने इस मामले में 1986 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के 53 रन और 2002 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के 53 रन को पीछे छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button