खेल

भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया, पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत पेरिस ओलिंपिक में मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत और ब्रिटेन के बीच मेंस हॉकी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच 1-1 की बराबरी पर रहा है। अब विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का पहला क्वार्टर 0-0 पर खत्म हुआ था. लेकिन दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से आक्रमक खेल देखने को मिला. सबसे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद ब्रिटेन की टीम ने दूसरे क्वार्टर में ही बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने गोल किया. इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल देखने को नहीं मिला.

Advertisement

Related Articles

Back to top button