देश

NDA की जीत पर गदगद हुए एलन मस्क, नरेंद्र मोदी को दी बधाई, कही यह बात..

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद विदेशों से नरेंद्र मोदी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक्स हैंडल पर एनडीए की जीत पर बधाई दी है।

Advertisement

उन्होंने लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई। मैं अपनी कंपनियों द्वारा भारत में काम करने की उम्मीद करता हूं।

एलन मस्क अप्रैल महीने में भारत आने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना दौरा कैंसिल कर दिया। तब एलन ने कहा था कि टेस्ला के कई कामों के कारण भारत आने की योजना रद्द करनी पड़ा, लेकिन मैं इस साल के आखिरी तक भारत आऊंगा।

हाल ही में भारत ने अपनी ईवी नीति शुरू की है। एलन ने स्पेस सेशन में कहा था कि भारत दुनिय का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां होनी चाहिए, जैसे अन्य देशों के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button