देश

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट गिराए

ऑपरेशन सिंदूर पर एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऑपेरशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को बहुत बड़ा नुकसान हुआ जिसकी वजह से पाकिस्तान सीज़फायर के लिए मजबूर हुआ। उन्होंने बताया किऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट और एक एयरक्राफ्ट को मार गिराया। इस पूरे ऑपरेशन में S-400 गेमचेंजर साबित हुआ। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार काम किया। भारतीय सेना पाकिस्तान को लाउड एंड क्लियर मैसेज देना चाहती थी कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा।

Advertisement

 

Advertisement

पहली बार भारतीय वायुसेना ने इस बात की तस्दीक़ की कि भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान को मार गिराया। नूर ख़ान बेस के साथ बुरारी बेस पर मौजूद एयरक्राफ्ट को भी ध्वस्त किया। एयरफोर्स चीफ ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 2 कमांड सेंटर, 6 रडार उड़ाए साथ ही 3 हैंगर को भी ध्वस्त कर दिया।

 

एयरफोर्स चीफ ने एयर डिफेंस सिस्टम आकाश की तारीफ की और कहा कि उसने पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब दिया। हमने पाकिस्तान के रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। हमारे किसी मिलिट्री स्टेशन पर नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने ड्रोन सिस्टम की भी तारीफ की और कहा कि हमारे ड्रोन सिस्टम ने शानदार काम किया।

Related Articles

Back to top button