छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीपैड में किया आत्मीय स्वागत…..

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी राज्य के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस स्वागत समारोह में प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।




