बिलासपुर

बिलासपुर में युवतियों की दबंगई, सड़क पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल…..

Advertisement

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद ने सड़क पर बवाल मचा दिया। शुक्रवार शाम एक कपड़ा दुकान में काम करने वाली युवती पर चार युवतियों ने हमला कर दिया।

बातचीत के दौरान एक युवती ने अचानक थप्पड़ मारा और फिर जमीन पर पटककर लात-घूंसे बरसाने लगी।अन्य युवतियां बीच-बचाव करती नजर आईं, लेकिन घटना से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि झगड़े की वजह एक युवक से जुड़ा प्रेम प्रसंग है। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button