बिलासपुर

प्रेम प्रसंग में युवक ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर – गुरुवार को कुंदरू पारा, चांटीडीह क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक घटना सामने आई, जिसमे सागर साहू नामक युवक ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन की हत्या कर दी।

Advertisement

घटना सुबह लगभग 9 बजे की है, जब सागर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी, जिससे सागर नाराज था। प्रेमिका से मुलाकात के दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि सागर ने गुस्से में आकर प्रियंका को उसके घर के अंदर ही मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सागर साहू को तत्काल हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button