जीपीएमदेश

सैनी सरकार में मंत्री होंगे अनिल विज, शपथ के लिए इनको आया फोन..

नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ कई मंत्री भी आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनकी कैबिनेट में कई पुराने दिग्गज तो कुछ नए और युवा चेहरे भी रहेंगे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट से लगातार जीतने वाले अनिल विज भी मंत्री होंगे।

Advertisement

उन्हें खुद नायब सिंह सैनी ने फोन किया है और शपथ समारोह में बुलाया है। अनिल विज का उनके मातहत मंत्री बनना अहम है क्योंकि वह खुद को भी मुख्यमंत्री का चेहरा बताते रहे हैं।

Advertisement

यही नहीं कई बार वह नेतृत्व को असहज करने वाले बयान भी देते रहे हैं। हालांकि बुधवार को विधायक दल की मीटिंग में उन्होंने ही नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा था।

इसके अलावा कहा था कि यदि पार्टी मुझे चौकीदार बनाएगी तो मैं उसे भूमिका को भी पूरे मन से निभाऊंगा। सूत्रों का कहना है कि अनिल विज के अलावा कुछ और नेताओं को शपथ के लिए फोन गया है।

इन नेताओं में अहीरवाल क्षेत्र की अटेली सीट से जीतीं आरती सिंह राव भी शामिल हैं। वह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा गुरुग्राम क्षेत्र की बादशाहपुर सीट से जीते राव नरबीर सिंह भी मंत्री बन सकते हैं।

इसके अलावा ब्राह्मण समुदाय से भी दो नेताओं अरविंद शर्मा और मूलचंद शर्मा मंत्री बनेंगे। वहीं अनिल विज एकमात्र पंजाबी चेहरे के तौर पर शामिल रहेंगे। वह मनोहर लाल खट्टर सरकार के दौर में होम मिनिस्टर थे। इस बार देखना होगा कि उन्हें कौन सा विभाग दिया जाता है।

राजपूत बिरादरी से श्याम सिंह राणा भी कैबिनेट का हिस्सा होंगे। वहीं जाट बिरादरी से महीपाल ढांडा और श्रुति चौधरी भी मंत्री होंगी। श्रुति चौधरी लंबे समय तक कांग्रेस में रहीं किरण चौधरी की बेटी हैं। दोनों ने हाल में ही भाजपा का दामन थामा था।

उनके अलावा भी कई नाम हैं, देखें पूरी लिस्ट…अनिल विजआरती सिंह रावश्याम सिंह राणाकृष्णलाल पंवारमूलचंद शर्माराव नरबीर सिंहमहीपाल ढांडागौरव गौतमअरविंद शर्माश्रुति चौधरीकृष्ण बेदी

Related Articles

Back to top button