देश

पानी की बोतल, साइकिल और नोटबुक होंगी सस्ती, महंगे जूते और घड़ियों पर बढ़ेगा टैक्स..

जीएसटी दर युक्तिकरण पर गठित मंत्री समूह (GoM) ने शनिवार को 20 लीटर की पानी की बोतल, साइकिल और अभ्यास नोटबुक पर टैक्स की दर घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला किया।

Advertisement

एक अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा जीओएम ने महंगी कलाई घड़ियों और जूतों पर टैक्स बढ़ाने का सुझाव दिया। अधिकारी ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली जीएसटी दर युक्तिकरण पर गठित जीओएम के इस फैसले से 22,000 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होगा।

Advertisement

जीओएम ने 20 लीटर और उससे अधिक मात्रा की पानी की बोतलों पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का सुझाव दिया।

इसके अलावा अभ्यास नोटबुक पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की सिफारिश भी की गई। इसी तरह 10,000 रुपये से कम कीमत वाली साइकिल पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का सुझाव है।

इन सिफारिशों पर अंतिम फैसला जीएसटी परिषद करेगी। जीओएम ने 15,000 रुपये से अधिक कीमत वाले जूतों और 25,000 रुपये से अधिक कीमत वाली कलाई घड़ियों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का भी सुझाव दिया।

Related Articles

Back to top button