मंगला वार्ड 13 में चल रहा अवैध प्लॉटिंग का खुला खेल, जलजमाव और अव्यवस्था से लोग हो रहे परेशान….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के मंगला वार्ड क्रमांक 13 में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का खेल जोरों पर है। दीनदयाल कॉलोनी के आसपास के इलाकों में बिना अनुमति के कॉलोनाइजर टुकड़ो मे ज़मीन बेच रहे हैं, और नगर निगम की आँखों के सामने अवैध निर्माण तेजी से हो रहा है।
ईडब्ल्यूएस आवास योजना के नज़दीक, कॉलोनी में रहने वाले लोगों पानी निकासी की समस्या से घिरते जा रहे है. पार्षद रमेश पटेल कहते हैं, अवैध प्लॉटिंग से बने इन बस्तियों में पानी निकासी की कोई योजना नहीं है। बारिश का पानी भर जाता है और कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है।
मंगला में कई इलाके है, अवैध प्लॉटिंग से नयी नयी कालोनीयां बन गई है, पूरा इलाका जल जमाव का सबसे बड़ा केंद्र बन गया हैं। गड्ढों में पानी भरा है, सड़कें गायब हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं. इस पर नगर निगम नियंत्रण नही है न कॉलोनाइजर नियमों का पालन कर रहे हैं। अव्यवस्थित बसाहत से यहाँ कोई ड्रेनेज सिस्टम है, न कोई नियोजित प्लानिंग। लोग मजबूरी में रह रहे हैं और हर सुबह शाम पानी, कीचड़ और बदबू से जूझ रहे हैं।

पार्षद रमेश पटेल का कहना है कालोनाइजर जमीन काटकर निकल जाते हैं और हमें पानी, सफाई, सड़क, बिजली सब कुछ देखना पड़ता है। जनता फोन करती है, घर आ जाती है, लेकिन संसाधन हमारे पास सीमित हैं।
सवाल ये है कि आखिर नगर निगम की निगरानी कहाँ है? कैसे ये अवैध प्लाटिंग हो रही है? और जब समस्या आती है, तो जवाबदारी सिर्फ पार्षदों और जनता पर क्यों डाल दी जाती है? फिलहाल मंगला वार्ड 13 में हालात गंभीर हैं।
ज़रूरत है ठोस कार्रवाई की,वरना अवैध प्लॉटिंग और बेतरतीब विकास आने वाले समय में शहर के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है।



