बिलासपुर

पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाघाट के पास ग्राम कर्रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 65 वर्षीय घासीराम यादव ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी पुनीता यादव की हत्या कर दी। आरोपी पति पूरी रात पत्नी की लाश के पास कमरे में बैठा रहा। सुबह जब बेटे कृष्णा यादव ने दरवाजा खटखटाया तो पिता ने खिड़की से बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और पुलिस को बुलाने को कहा।

Advertisement

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, घासीराम यादव अपने बेटे कृष्णा, बहु और बच्चों के साथ एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहता था। घटना वाली रात पूरा परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सो गया। सुबह बेटे कृष्णा ने जब माता-पिता के कमरे का दरवाजा बंद पाया, तो उसने दरवाजा खटखटाया। पिता ने खिड़की से बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

Advertisement

घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घासीराम ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की और इसके पीछे की असल वजह क्या है।

Related Articles

Back to top button