बिलासपुर

जय गणेश ट्रेडर्स का पटाखा लाइसेंस निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी

बिलासपुर के तोरवा नाका चौक स्थित जय गणेश ट्रेडर्स की पटाखा लाइसेंस को एसडीएम बिलासपुर, श्री पीयूष तिवारी द्वारा कराई गई जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। दिनांक 25 सितंबर 2024 को पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) द्वारा की गई जांच में निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण और सुरक्षा उपकरणों की अपर्याप्त व्यवस्था पाई गई।

Advertisement

जांच के आधार पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से जय गणेश ट्रेडर्स की लाइसेंस निलंबित कर दी है। इसके साथ ही प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें 21 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। यदि नोटिस का उचित उत्तर नहीं दिया गया, तो लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button