बिलासपुर
लोकस्वर की खबर का असर : गालीबाज सहायक अभियंता माधुरी पटेल पर गिरी गाज, कोरबा से पेंड्रा रोड हुई अटैच,जांच के आदेश

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – कोरबा, पाड़ीमार जोन में पदस्थ CSEB की सहायक अभियंता श्रीमती माधुरी पटेल का लाइन मेन्टेनेन्स 64 वार्षिय इंस्पेक्टर चक्रधर कंवर जो की आदिवासी समाज से आते हैं, सीधे-साधे लाइन इंस्पेक्टर को अश्लील गाली बकते ऑडियो वायरल हुआ है।
वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी गाली गलौच करते बात कर रही है। लोकस्वर में खबर दिखाए जाने के बाद कार्यपालन निदेशक आलोक कुमार अम्बस्थ ने सहायक अभियंता माधुरी पटेल को कोरबा से पेंड्रा रोड अटैच कर दिया है.




